Ro no D15139/23

कलेक्टर और एस एस पी ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षणP

बंदियों से बात करके उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली
मोबाइल, नशीली पदार्थ और अवैध समान नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई
भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
जिस तारीख में बंदियों का पेशी है तो पूरी सुरक्षा के साथ ले जाने के निर्देश
कलेक्टर और एस एस पी ने बंदियों को ईद और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

जशपुरनगर 31 मार्च 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने जिला जेल जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया और बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी बंदियों को ईद और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने बीच कलेक्टर और एस एस पी को पाकर बंदी खुश हुए कलेक्टर और एस एस पी ने सभी बैरक का निरीक्षण किया भोजन की गुणवत्ता , स्वास्थ्य सुविधाएं सी सी टी कैमरा और उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के भी निर्देश दिए हैं। और जिला जेल में पदस्थ डॉक्टरों को बंदियों का बेहतर ईलाज करने के लिए कहा है। जिन बंदियों को गंभीर बीमारी है। उनका सुरक्षा के साथ बाहर अस्पताल में इलाज करवाने के भी निर्देश दिए हैं। वर्तमान में 413 बंदी है। इनमें 19 महिला बंदी भी शामिल है। कलेक्टर और एस एस पी ने सभी बंदियों से एक एक करके समस्याओं की जानकारी ली। और जेलर को उनकी समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश दिए हैं।
एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने बंदियों को कहा कि जीवन में सभी को बदलने का अवसर मिलता है। जेल अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर देता है। क्यों आप लोग किसी के भाई ,पति ,बेटा हो अपने परिवार के बारे में सोचना ज़रूरी है। बंदियों को अवधि पूरी होने के बाद  जेल से बाहर निकलने के बाद अपने में बदलाव लाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, तहसीलदार जशपुर श्रीमती जय श्री और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर और एस एस पी ने बंदियों को किसी भी प्रकार का मोबाइल,मादक पदार्थ, अवैध समान नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई है। और जेल परिसर में अनुशासन का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं।जिन बंदियों की पेशी की तारीफ रहती है। उस तारीख को पूरी सुरक्षा के साथ पेशी में ले जाने के भी निर्देश जेल अधीक्षक को दिए हैं। उन्होंने जिला जेल की दिवार को उंचा करने की आवश्यकता बताई और सी सी टी कैमरा का बैकअप बढ़ाने के लिए कहा है। और जिला जेल में वाच टावर की भी आवश्यकता बताया गया।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….