Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भाजपा परिवार के साथ सुनी मन की बात का 126 वां एपिसोड

 रायपुर, 28 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यकम के 126 वें एपिसोड को संबोधित किया। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्ड 38 खंडेलवाल कॉलोनी में दुर्ग भाजपा परिवार के साथ मन की बात सुनी। मन की बात सुनने आए क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली।
पीएम मोदी ने मन की बात में संवाद करते हुए उन्होंने गांधी जयन्ती, भगत सिंह, लता मंगेशकर और RSS के शताब्दी वर्ष को याद किया। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता और लोकल उत्पादों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में देशी उत्पादों को प्राथमिकता देना न केवल परंपराओं को मजबूत करता है बल्कि छोटे और सीमांत उद्योगों को भी फायदा पहुंचाता है। देश के हस्तशिल्प और हैंडलूम उद्योग में नवाचार, और युवाओं के लिए भगत सिंह जैसे नायकों की प्रेरणा को शेयर किया। पीएम ने दिवाली के पर्व से पहले हर नागरिक से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पाद खरीदें और अपने देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत करें।

मन की बात में खादी और स्वदेशी को बढ़ावा –

प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयन्ती के महत्व को याद करते हुए महात्मा गांधी के स्वदेशी और खादी पर जोर की बात की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद खादी की लोकप्रियता में कमी आई थी, लेकिन पिछले 11 वर्षों में इसकी मांग और बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिन खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से उसे स्वदेशी घोषित करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, पार्षद रामू सेन,  जीतेन्द्र महोबिया, कुलेश्वर साहू, साजन जोसफ, विनीत चोपड़ा, अरुण दुग्गड़, नितिन बरमेचा सहित बड़ी संख्या में सदर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट