Ro no D15139/23

चेक डैम से सिंचाई के लिए मिलने लगा पर्याप्त पानी

*मनरेगा से बने चेक डैम ने दूर किया जल संकट, खेती बनी आसान*

रायपुर. 8 सितम्बर 2025. मनरेगा से बनाए गए चेक डैम से किसानों को न केवल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, बल्कि इसने जल स्रोतों का जलस्तर भी बढ़ा दिया है। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कोरबी ग्राम पंचायत में पांच लाख 27 हजार रुपए की लागत से मनरेगा से निर्मित चेक डैम ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। गाँव की प्यास बुझाने और खेतों की हरियाली लौटाने में यह अहम साबित हो रहा है। सिंचाई के लिए पानी मिलने से अब यहां के किसान दो से तीन फसलें भी ले रहे हैं।

चेक डैम बनने के बाद क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई की स्थिति में बड़ा सुधार आया है। अब मानसून के बाद भी लंबे समय तक पानी उपलब्ध रहता है। खेतों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने लगा है, जलस्तर बढ़ा है और ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से पैदावार में भी बढ़ोतरी हुई है। कोरबी ग्राम पंचायत का यह चेक डैम जल संचय और जल संरक्षण का सफल उदाहरण बन गया है।

कोरबी के लोग बताते हैं कि पहले गांव में नाले का पानी बिना रुके बह जाता था, जिससे खेत सूखे रहते थे और सिंचाई नहीं हो पाती थी। जल संचय की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के पानी का सदुपयोग नहीं हो पा रहा था जिससे खेती के लिए हमेशा जल का अभाव बना रहता था। मनरेगा से बने चेक डैम ने अब ग्रामीणों को कई समस्याओं से निजात दिला दी है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट