Ro no D15139/23

शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी

कोरबा 2 मार्च 2026/जिला कोरबा पाली विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगाई में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्रं. 552004025) में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और स्टॉक में भारी कमी का मामला प्रकाश में आया है। लोहड़िया के ग्रामीणों को चार माह से राशन नहीं मिलने और संचालक द्वारा फिंगरप्रिंट लेने के प्रकरण पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली द्वारा त्वरित जांच के आदेश दिए गए थे।
खाद्य निरीक्षक पाली द्वारा 26 फरवरी 2026 को मौके पर की गई जांच में पाया गया कि दुकान के भौतिक स्टॉक और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित मात्रा में भारी विसंगति है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, दुकान में 87.49 क्विंटल चावल, 3.43 क्विंटल शक्कर और 6.12 क्विंटल नमक की भारी कमी पाई गई, जबकि 7.60 क्विंटल चना स्टॉक में अधिक पाया गया है। इसके अतिरिक्त, मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और हितग्राहियों ने बयान दिया कि विक्रेता द्वारा उन्हें पिछले दो से तीन माह का राशन प्रदान नहीं किया गया है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि इस दुकान का संचालन वर्ष 2021 से पूर्व सरपंच श्री जयपाल सिंह तंवर द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने ही विक्रेता के रूप में श्री विजयपाल सिंह तंवर को नियुक्त किया है।
वर्तमान सरपंच को अब तक इस दुकान का प्रभार हस्तांतरित नहीं किया गया है।  इस लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन्न कंडिकाओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न के निजी उपयोग की आशंका को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली ने वर्तमान सरपंच और सचिव (ग्राम पंचायत नगाई), पूर्व सरपंच श्री जयपाल सिंह तंवर और विक्रेता श्री विजयपाल सिंह तंवर को पृथक-पृथक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधितों के विरुद्ध आर्थिक अनियमितता और गबन के मामले में प्राथमिक सूचना प्रतिवेदन  दर्ज कराई जाएगी और नियमानुसार एकपक्षीय कठोर कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

    अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश* *होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी* *सभी वार्डों…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 02 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन