Ro no D15139/23

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन,परीक्षा में 4543 विद्यार्थी रहे उपस्थित

जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST परीक्षा-2026) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन पर जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिन्हा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था रही, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकी। उन्होंने परीक्षा में संलग्न सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा ने भी परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जिले में इसका सफल आयोजन सराहनीय है।
जिले में JNVST परीक्षा-2026 का आयोजन कुल 21 परीक्षा केंद्रों में किया गया, जिसमें 7 विकासखंड शामिल रहे। परीक्षा के लिए कुल 5953 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें 2712 बालक एवं 3241 बालिकाएँ शामिल थीं। परीक्षा में कुल 4543 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें 2010 बालक एवं 2533 बालिकाएँ थीं। वहीं 1410 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 702 बालक एवं 708 बालिकाएँ शामिल हैं।
प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जिला प्रशासन ने भी परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सुव्यवस्थित एवं सफल परीक्षाओं के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….