Ro no D15139/23

मडेली गांव बना औषधीय खेती का मॉडल – सिंदूर की खेती का हुआ शुभारंभ

*धमतरी, 25 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड द्वारा जिले के मडेली गांव को औपचारिक रूप से हर्बल गांव के रूप में गोद लिया गया है। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने स्वयं गांव में सिंदूर की खेती का शुभारंभ कर औषधीय खेती की दिशा में एक नई शुरुआत की।*

*इस पहल का उद्देश्य परंपरागत औषधीय पौधों के संरक्षण, प्रसार और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर श्री मरकाम ने ग्रामीणों की बाड़ियों में सिंदूर के पौधे रोपे और कहा कि यह खेती न केवल आय का स्थायी स्रोत बनेगी, बल्कि हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी नया जीवन देगी।*
*उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व औषधि पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने मडेली गांव का दौरा किया था। उन्होंने गांव की जलवायु और भूमि को हर्बल खेती के लिए उपयुक्त बताते हुए विशेष रूप से सिंदूर जैसे औषधीय पौधों की संभावनाओं को सराहा।*
*अब इस गांव को एक मॉडल हर्बल ग्राम के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें औषधीय पौधों की वैज्ञानिक पद्धति से खेती, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीणों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इस नवाचार से मडेली गांव प्रदेश में औषधीय खेती का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरेगा।*

  • Related Posts

    97.40% अंक के साथ कुसुम लता ने बढ़ाया धमतरी का मान, कलेक्टर से भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन

    कुसुम लता की उपलब्धि पर जिला गौरवान्वित, कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं   धमतरी, 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हालिया बोर्ड…

    Read more

    कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय की खबर पर संज्ञान , जांच में कुछ भी बरामद नहीं

    धमतरी, 30 अप्रैल 2026/ सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय संबंधी प्रसारित समाचार के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थल पर…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की