Ro no D15139/23

धमतरी में ‘युवा योजना’ बनी युवाओं की आशा की किरण

*कलेक्टर ने कहा: सफलता के लिए अनुशासन और लगन जरूरी*
*धमतरी, कुरूद और नगरी में 200 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन*

*धमतरी, 26 जुलाई 2025//जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की सटीक तैयारी हेतु “युवा योजना” अंतर्गत एक अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के दूरदर्शी मार्गदर्शन में 25 जुलाई से SSC, CG व्यापम, रेलवे, पुलिस जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई है।*
*इस पहल के अंतर्गत आज 26 जुलाई 2025 (शनिवार) को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वयं नत्थू जी जगताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी में संचालित कोचिंग केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल एवं एसडीएम श्री पीयूष तिवारी भी उनके साथ उपस्थित रहे*

*युवाओं से किया सीधा संवाद, बढ़ाया आत्मबल*

*कलेक्टर श्री मिश्रा ने कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से कहा सरकारी या कोई भी नौकरी की तैयारी एक निरंतर साधना है। इसके लिए आत्मानुशासन, परिश्रम और सही मार्गदर्शन आवश्यक है। यह कोचिंग कक्षाएं केवल अध्ययन की जगह नहीं, बल्कि आपके सपनों को आकार देने का माध्यम हैं। हम हर स्तर पर आपकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।*
*उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन केवल लिखित परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि शारीरिक परीक्षण के लिए भी युवाओं को तैयार करने हेतु विशेष फिजिकल ट्रेनिंग शिविर आयोजित करेगा। यह समग्र प्रशिक्षण युवाओं को प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।*
*आयुक्त एवं एसडीएम का प्रशासनिक अनुभव बना मार्गदर्शक*
*इस अवसर पर आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल ने नगर निगम के स्तर पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को परीक्षा रणनीति और समय प्रबंधन के टिप्स दिए।*

*कोचिंग की रूपरेखा*
धमतरी में दो पाली में कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं:
• प्रथम पाली: सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक
• द्वितीय पाली: शाम 5:00 से 7:00 बजे तक

*अब तक 242 युवाओं ने पंजीयन कराया है।*

*अन्य विकासखंडों में भी कोचिंग की शुरुआत की गई है:
कुरूद: गुरु घासीदास शासकीय पीजी कॉलेज – 40 पंजीकृत युवा
• नगरी: सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय – 82 पंजीकृत युवा
दोनों केंद्रों में कोचिंग प्रतिदिन सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक चल रही है।*

*अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण तैयारी*

*प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय मार्गदर्शन दिया जा रहा है:
धमतरी: श्री मिथलेश ठाकुर एवं श्री आकाश सिन्हा
• कुरूद: श्री देवेश देवांगन एवं श्री तरुण राय
• नगरी: श्री पटेल सर एवं श्री डायमंड साहू
इन प्रशिक्षकों द्वारा गणित (संख्या पद्धति) और सामान्य अध्ययन (संविधान) जैसे विषयों की गहराई से तैयारी कराई जा रही है। यह प्रशिक्षण आगामी चार महीनों तक नियमित रूप से जारी रहेगा।
यह संयुक्त प्रयास न केवल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा, बल्कि उन्हें एक सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बनने की दिशा में भी अग्रसर करेगा।*
* जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की इस सकारात्मक पहल के लिए जिलेभर में युवाओं एवं अभिभावकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है।*

  • Related Posts

    विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      धमतरी, 12 जून 2026/ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के…

    Read more

    16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना

      धमतरी, 12 जून 2026/ वर्षा ऋतु में मछलियों के वंश वृद्धि (प्रजनन) एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    झारखंड लोकायुक्त का महा-एक्शन! डेढ़ महीने में निपटाए 275 केस, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB जांच शुरू

    झारखंड लोकायुक्त का महा-एक्शन! डेढ़ महीने में निपटाए 275 केस, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB जांच शुरू

    पेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोकपेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोक

    पेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोकपेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोक

    मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

    मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

    CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान

    CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान