Ro no D15139/23

बस्तर के आर्थिक परिदृश्य को बदलने की नई पहल

’ जिला प्रशासन द्वारा संचालित थिंक बी आयोजित करेगा विशेष एंटरप्रेन्योर मीट’

जगदलपुर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से थिंक बी (बिल्डिंग बैटर बस्तर) द्वारा एक महत्वपूर्ण एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन किया जा रहा है। एक्सप्लोरिंग बस्टर्स पोटेंशियल की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम कल 16 अप्रैल को कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित थिंक बी केंद्र में सुबह 10ः30 बजे से शुरू होगा।

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता देश के जाने-माने विशेषज्ञ श्री अभिनव खंडेलवाल की उपस्थिति है, जो आईपीओ एडवाइजरी, प्री-आईपीओ और प्राइवेट इक्विटी जैसे वित्तीय क्षेत्रों का लंबा अनुभव रखते हैं। सत्र के दौरान श्री खंडेलवाल स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे, जहाँ वे बस्तर के पारंपरिक व्यवसायों में आधुनिक निवेश और स्केलेबिलिटी के गुर सिखाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य फोकस बस्तर के तीन प्राथमिक क्षेत्रों पर्यटन, वन एवं कृषि प्रसंस्करण, और कला एवं शिल्प पर रहेगा। यह 90 मिनट का सत्र दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें बस्तर के उभरते उद्यमियों को वित्तीय विशेषज्ञों से जुड़ने और अपने व्यापारिक मॉडलों को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

      – ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई – खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में…

    Read more

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी पुनर्वास केंद्र पहुंचकर खाद्य विभाग ने किया राशन कार्डों का ई-केवाईसी

    रायपुर, 13 जुलाई 2026/पुनर्वासित (विस्थापित या स्थानांतरित) परिवारों को खाद्य सुरक्षा का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें आधार-सीडेड राशन कार्ड (आधार और ई-केवाईसी अपडेटेड) के माध्यम से राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना