Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को कलेक्टर जनदर्शन में मिली राहत- तत्काल प्रदान की गई ट्राईसाईकिल

कलेक्टर ने आवेदनों का समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2025/  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं व मांगों से कलेक्टर को अवगत कराया।

जनदर्शन के दौरान तहसील बतौली के ग्राम झरगांव निवासी दिव्यांग श्री गुड्डू  तथा ग्राम देवरी निवासी दिव्यांग श्री रामकुमार पैकरा द्वारा ट्राईसाईकिल की मांग को आवेदन दिया। कलेक्टर श्री भोसकर ने दिव्यांगजनों की आवश्यकता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को त्वरित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री वी. के. उईके द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों दिव्यांगजनों को तत्काल ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाईकिल प्राप्त कर लाभान्वित दिव्यांगजनों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आवागमन में सुविधा होगी एवं समय की भी बचत होगी।

जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, नक्शा-खसरा सुधार, राजस्व संबंधी प्रकरणों, वन अधिकार पत्र सहित अन्य विभिन्न विषयों पर आवेदनों की प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किया है।

जनदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डी. एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट