Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से शिशिर सरकार को भारी बिजली बिल से मिली मुक्ति

उर्जा उपभोक्ता से बनें उर्जा दाता, मिल रही डबल सब्सिडी

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2026/ केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के लिए आर्थिक और बचत का माध्यम बन रही है। जिले के अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी श्री शिशिर सरकार ने इस योजना को अपनाकर न केवल बिजली के भारी-भरकम बिल से राहत पाई है, बल्कि वे सौर ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

आर्थिक बचत और डबल सब्सिडी का लाभ
हितग्राही शिशिर सरकार ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट की क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाया है। इस योजना की वित्तीय सुगमता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार, दोनों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है, वहीं राज्य शासन की ओर से मिलने वाली 30,000 रुपये की अनुदान राशि भी प्रक्रियाधीन है।

हजारों के बिल से मिली निजात
शिशिर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोलर लगवाने से पूर्व उनका बिजली बिल 8,000 से 11,000 रुपये के बीच आता था, जो उनके बजट पर एक बड़ा बोझ था। सोलर सिस्टम लगने के बाद अब बिजली बिल में भारी गिरावट आई है और उन्हें अब नाममात्र का खर्च वहन करना पड़ता है।

पर्यावरण के प्रति सजगता
शिशिर सरकार ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है, जिससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं पहुँचता। उन्होंने क्षेत्र के अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग दें। शिशिर सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ओर मिल रही आर्थिक सहायता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस जनहितकारी योजना की वजह से आज मेरा घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा है।

  • Related Posts

    ट्रेनी आई पी एस राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप

      अंबिकापुर – अंबिकापुर के CSP और ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप हरियाणा निवासी एक व्यक्ति…

    Read more

    छ.ग. क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल एवं हंसराज गोयल द्वारा शिवलिंग एवं सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कठोर कार्यवाही एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी

    *रायपुर, दिनांक: 8/08/2026विश्व हिन्दू परिषद रायपुर विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नाल एवं हंसराज गोयल द्वारा सोशल मीडिया पर *भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग* एवं *सनातन धर्म*…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं