Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – विद्यालयों में सिकल सेल शिविर का हो रहा आयोजन

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विद्यालयों में सिकल सेल शिविर का आयोजन कर बच्चों का सिकल सेल टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को सिकल सेल बीमारी की जानकारी व बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शासन द्वारा जिले के सभी शासकीय संस्थाओं में नि:शुल्क स्क्रीनिंग एवं उपचार व परामर्श की उपलब्ध सुविधा की जानकारी दी जा रही है। बच्चों को सिकल सेल की सामान्य जानकारी की बुकलेट का भी वितरण किया जा रहा है। साथ ही शिविर में राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों को तंबाखू के दुष्प्रभाव, धुम्रपान छोडऩे के फायदे, तंबाखू सेवन से होने वाली बीमारी एवं जिला चिकित्सालय में संचालित तंबाखू मुक्ति केन्द्र के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिले के सभी विकासखंडों में कुल 2 हजार 493 स्क्रीनिंग की गई है। पूर्व में की गई जांच वाले व्यक्तियों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरीत किया गया। पूर्व में संचालित मेगा स्क्रीनिंग एवं आयोजित कैम्पों में धनात्मक आए कुल 669 मरीजों को सिकल सेल पेसेंट बुकलेट वितरण किया गया। जिसके माध्यम से मरीजों का फॉलोअप, दवाई वितरण एवं अन्य जांच किया जाएगा। जिले में अब तक 6 लाख 32 हजार 598 सिकल सेल स्क्रीनिंग किया गया है। जिसमें 5 लाख 93 हजार 144 सिकल सेल निगेटीव, 669 सिकल सेल पॉजिटीव एवं 10 हजार 154 सिकल सेल वाहक है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट