‘‘चमत्कार पाठ’’ भाजपा सरकार के समय पाठ्यक्रम में जुड़ा-कांग्रेस
*भाजपा ने पाठ शामिल कराया खुद ही विरोध कर रहे*
रायपुर/12 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि कक्षा 5 वीं की पुस्तक में शामिल पाठ चमत्कार के संबंध में भाजपा और संघ के द्वारा की जा रही आपत्ति भाजपा की अवसरवादिता है। यदि भाजपा और संघ को लगता है कि उक्त पुस्तक और उसमें उल्लेखित पाठ गलत है तो इसकी जिम्मेदारी भी भाजपा स्वीकार करें। भाजपा की सरकार के समय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री थे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि सत्र 2005 में ही पाठ्यपुस्तकों के अनुमोदन के लिये 10 सदस्यों की समिति गठित की गई (राज्य शिक्षा स्थायी समिति) समिति के अध्यक्ष थे, डॉ. सच्चिदानंद जोशी, कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे, पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर। उक्त समिति द्वारा ही पाठ्यपुस्तक का अनुमोदित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस ...