Ro no D15139/23

पमशाला से सराईटोला मार्ग निर्माण को मंजूरी

लगभग 24 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण

रायपुर । राज्य शासन ने फरसाबहार-तपकरा मार्ग अंतर्गत पमशाला से सराईटोला पहुँच मार्ग के निर्माण को प्रशासकीय मंजूरी दी है। यह सड़क लगभग 11.50 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें पुल-पुलिया निर्माण का कार्य भी शामिल रहेगा। इस परियोजना पर कुल 23 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी कड़ी में फरसाबहार क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण अंचल को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्र के लोगों को यातायात और संपर्क साधनों में सहूलियत मिलेगी। किसानों के लिए अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाना आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाएं भी सुदृढ़ होंगी।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास भी नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगा। जशपुर जिले में विकास कार्यों की यह नई कड़ी मुख्यमंत्री की उस सोच को दर्शाती है जिसमें हर गांव और हर इलाके तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प शामिल है।

  • Related Posts

    केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक

      कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया मेजबान महिलाएँ हॉकी में कांस्य के लिए भिड़ेंगीं रायपुर, 31 मार्च 2026/ कप्तान किरण पिस्दा की शानदार दोहरी भूमिका से…

    Read more

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

      शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल *300 BLS, 70 ALS के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS —…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत