Ro no D15139/23

56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर अनुपम खेर ने जाहिर की खुशी

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर अपने करियर में 549 फिल्मों में काम करने के बाद अब भी सक्रिय हैं। एक्टर के लिए ये साल बहुत खास है क्योंकि उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को खूब पसंद किया जा रहा है।

अब 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद अनुपम की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने कोस्टार्स के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने लिखा, “कल रात गोवा में “तन्वी द ग्रेट” की स्क्रीनिंग बेहद सफल रही। लोगों को यह बहुत पसंद आई। उनकी प्रतिक्रियाओं से मैं बहुत प्रभावित हूं। सिनेमा के इस उत्सव में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। मुझे अपने बाकी कलाकारों और क्रू की बहुत याद आई! फेस्टिवल डायरेक्टर शेखर कपूर को उनके प्यार और गर्मजोशी के लिए विशेष धन्यवाद।”

बता दें कि फेस्टिवल में अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘द बंगाल फाइल्स’, 1942 ए लव स्टोरी और ‘कैलरी’ को दिखाया जाएगा। एक्टर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्क्रीनिंग हो चुकी है और लोगों ने फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस दिया है।

‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म अनुपम खेर के लिए बहुत खास फिल्म है, क्योंकि ये एक्टर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। अनुपम ने अपनी भांजी से प्रेरित होकर इस फिल्म को बनाया है। इस फिल्म में ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के जिंदगी के संघर्षों को दिखाया गया है। उनकी भांजी भी ऑटिज्म से पीड़ित है लेकिन उसके साथ काफी टैलेंटेड भी हैं। वे बहुत अच्छा गाना गाती हैं।

56वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 20 नवंबर से शुरू हुआ था और ये 28 नवंबर तक चलने वाला है। फेस्टिवल का उद्घाटन तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, अनुपम खेर और डायरेक्टर शेखर कपूर ने किया था। इस बार अनुपम खेर फिल्म समारोह में एक मास्टर क्लास भी करने वाले हैं, जिसका टॉपिक है “हार मानना ​​कोई विकल्प नहीं है।” इस क्लास में अनुपम नए अभिनेता और अभिनेत्रियों को प्रेरित करेंगे और सिनेमा के गुण भी सिखाएंगे।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

    Jana Nayagan X Review: तमिल सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एच.…

    Read more

    ‘रामायण’ ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

    Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट