Ro no D15139/23

हमेशा आपकी ऋणी रहूंगी,’ मां को ‘जननी’ कहकर आम्रपाली दुबे ने दी जन्मदिन की बधाई

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने परिवार और खासकर माता-पिता के बहुत करीब हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है, वे उनके साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने जरूर जाती हैं।

अब एक्ट्रेस ने अपनी मां ऊषा दुबे को प्यार भरे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्ट पर भोजपुरी स्टार्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ कुछ फोटोज डाली हैं। फोटोज में मां-बेटी के बीच बहुत प्यारा बॉन्ड दिख रहा है। अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे जननी, आपने मेरे लिए जितने त्याग किए हैं, अपने सपने परे रखे हैं ताकि मैं अपने सपने पूरे कर सकूं, उसके लिए मैं हमेशा आपकी ऋणी रहूंगी मां।”

उन्होंने आगे लिखा, “आप मेरी ताकत, मेरा आराम और मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं। ये साल आपके लिए अनंत खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और वह सब कुछ लेकर आए जो आपका दिल चाहता है।” अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए उन्होंने कहा कि वे उनसे जितना प्यार करती हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं।

बता दें कि आम्रपाली घर की छोटी बेटी हैं और उन्हें मां और पिता दोनों का लाड-प्यार ज्यादा मिला है। उनकी बड़ी बहन आंचल भी आम्रपाली को बहन नहीं बेटी मानती हैं। आम्रपाली ने हमेशा अपनी बड़ी बहन को मां के रूप में ही देखा है। अपनी बहन आंचल के पॉडकास्ट में आम्रपाली ने खुलासा किया था कि जो काम मम्मी करने से मना करती थी, वो दीदी करने के लिए मना लेती थी।

आम्रपाली दुबे का परिवार वैसे तो बहुत बड़ा है। दीपावली या किसी शादी के फंक्शन में वे अपने कजिन के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन उनका अपना सगा भाई कोई नहीं है। वे अपने कजन भाइयों को अपना परिवार मानती हैं। पहले आम्रपाली का पूरा परिवार एक साथ रहता था। अब परिवार अलग-अलग घरों में रहता है, हालांकि हफ्ते में एक बार सभी मिलकर फैमिली डिनर करते हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘मातृ देवो भव’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस फिल्म को बहुत प्यार भी दिखा रहे हैं। फिल्म लगातार छठे हफ्ते से पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही है।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

    Jana Nayagan X Review: तमिल सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एच.…

    Read more

    ‘रामायण’ ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

    Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट