Thursday, September 19

खास खबर

शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार

वरिष्ट पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के घर जाकर सौंपे उपहार रायपुर, 22 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के माध्यम से उन तक पहुंचने लगा है। आज 22 अक्टूबर धरतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र और दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक श्री महिपाल सिंह एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक श्री शोभाराम साहू के घर पहुंचे। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री श्री ताम...
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सी-मार्ट में खरीदा गोबर से बने दीया
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सी-मार्ट में खरीदा गोबर से बने दीया

उत्तर बस्तर कांकेर 23 अक्टूबर 2022 :- महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयारी की जार ही है, जिन्हे स्थानीय बाजार के अलावा जिला मुख्यालय कांकेर स्थित सी-मार्ट में विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव एवं जिला पंचायत सदस्य तथा कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री नरोत्तम पडोटी ने आज सी-मार्ट पहुंचकर स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से बनाये गये दीया खरीदा। इसके साथ ही उनके द्वारा मोमबत्ती, रागी का कुकीज सहित अन्य सामग्री भी खरीदी गई तथा समूह की महिलाओं को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम कुरना के नारी निकेतन समूह के सदस्य श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं निर्मला साहू भी अपने समूह द्वारा तैयार की गई सामग्रियों विक्रय के लिए सी-मार्ट में पहुंचे थे, उनसे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ध्रुव एवं सदस्य श्री पडोटी ने चर्चा कर उनके...
आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाएं-श्री शिशुपाल शोरीजिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 358 मरीजों का किया गया निःशुल्क उपचार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाएं-श्री शिशुपाल शोरीजिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 358 मरीजों का किया गया निःशुल्क उपचार

उत्तर बस्तर कांकेर 23 अक्टूबर 2022 :- सातवां आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज आयुष पॉलीक्लीनिक कांकेर में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हर दिन हर घर आयुर्वेद के विषय पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनीय भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी थे तथा अध्यक्षता नगर पलिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर द्वारा की गई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मांझापारा के पार्षद श्रीमती आरती श्रीवास्तव मौजूद थी। जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के अवसर पर अयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी ने कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है, समय पर खाना, सोना और उठना, खान-पान की समाग्री, योगा इत्यादि से आयुर्वेद जुड़ा हुआ है। पहले आदमी का जीवनकाल सौ वर्ष का ...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*राजस्थान और ओडिशा सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली का तोहफा दे भूपेश सरकार – JCCJ*

*कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को अमित जोगी ने लिखा पत्र* *छत्तीसगढ़ के 1.50 से पौने दो लाख कर्मचारी भी कर रहे है नियमितीकरण का इंतजार - भगवानू* छत्तीसगढ़ ⁄ रायपुर / दिनांक 23 अक्टूबर 2022। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा जिस प्रकार पिछले 1 सप्ताह के भीतर राजस्थान की कांग्रेस सरकार और पड़ोसी राज्य ओडिशा की सरकार के द्वारा कर्मचारी हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली का तोहफा दिया है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भी लाखों कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली का तोहफा देने की मांग जनता कांग्रेस ने की है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर सड़क से लेकर सदन आंदोलन कर चुके हैं । इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा वर्ष 2018 के जन घोषण...
छत्तीसगढ़ के मुखिया का कद बढ़ा…
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुखिया का कद बढ़ा…

सीएम बघेल को मिली एक और जिम्मेदारी, बनाये गए हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के स्टार प्रचारक रायपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक है, जबकि इससे पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था. खास बात यह है कि स्टार प्रचारकों में मध्य प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है. जबकि बीजेपी ने मध्य प्रदेश से दो नेताओं को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचार बनाया था। सीएम बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, पार्टी ने उन्हें चुनाव की घोषणा होने से पहले ...
दीपवाली मे निःशुल्क दिया वितरण का मुख्य उद्देश्य मेरे विधानसभा के अंतिम घरो में रोशनी पहुँचाना:- विकास उपाध्याय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

दीपवाली मे निःशुल्क दिया वितरण का मुख्य उद्देश्य मेरे विधानसभा के अंतिम घरो में रोशनी पहुँचाना:- विकास उपाध्याय

रायपुर पश्चिम में निःशुल्क दिया वितरण दिये के प्रकाश से दीपावली में जगमगाये मेरा विधानसभा.... विकास उपाध्याय दीपोत्सव के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र अग्रसेन चौक, रामनगर कबीर चौक,पहाड़ी चौक,भारत माता चौक, शुक्रवारी बाजार, खमतराई दुर्गा मंदिर के पास, मोहबा बाज़ार, हीरापुर बाज़ार के पास एटीएम चौक, रामकुंड, डंगनिया बाज़ार मे निःशुल्क दिया वितरण किया गया। दिया वितरण वरिष्ठजनो, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के कर कमलों से कराया गया। विधायक विकास उपाध्याय हमेशा से ही जनसेवा के लिए समर्पित है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनकी मूलभूत आवश्यकताओ को पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी मे आज विकास उपाध्याय द्वारा यह दिया वितरण गरीब परिवार के बीच इसलिए बांटा गया है ताकि दीपाव...
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

सेवा सहकारी समितियों में अध्यक्ष मनोनीत विकासखंड कवर्धा की 14, बोड़ला की 22 एवं स.लोहारा की 08 समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सेवा सहकारी समितियों में अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इनमें कवर्धा विकासखंड की 14, बोड़ला विकासखंड की 22 व सहसपुर लोहारा विकासखण्ड की 08 सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। कवर्धा विकासखण्ड - सेवा सहकारी समितियों में मनोनीत अध्यक्षों के नाम इस प्रकार है: सेवा सहकारी समिति कवर्धा - रमेशर पटेल, नेवारी - मुन्नाराम चन्द्रवंशी, रेंगाखारखुर्द - पुरूषोत्तम पटेल, बम्हनी - दयादास उर्फ लालाराम कौशिक, मैनपुरी - देवेन्द्रनाथ झा, बिरकोना - सुखदेव चन्द्रवंशी, धरमपुरा - भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सोनपुरी - भीषम पाण्डेय, जिन्दा - नरेन्द्र साहू, पिपरिया - गणपत गुप्ता, कोको - कपील चन्दवंशी, सोनबरसा - मनोज चन्द्रवंशी, रवेली - सत्येन्द्र वर्मा, लखनपुर - सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी। बोड़ला विकासखण्ड - सेवा सहकारी समितियों में मनोनीत अध्यक्षों के नाम इस प्रकार है:...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*दीवाली पर पटाखे जलाते समय रखें सावधानी*

*लापरवाही से हो सकती है दुर्घटना* रायपुर. 23 अक्टूबर 2022. रोशनी के त्योहार दीवाली पर पटाखों की रौनक न दिखे तो त्योहार अधूरा सा लगता है। बच्चों के साथ बड़ों को भी दीपावली में फूलझड़ी और पटाखें जलाने में बेहद आनंद आता है। पटाखें जलाते समय बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी है। असावधानीवश कई बार पटाखों और फूलझड़ी से बच्चों के हाथ जल जाते हैं। अगर जली हुई जगह का तुंरत उपचार नहीं किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। दीवाली के दिन अगर आप भी पटाखें और फुलझड़ी जला रहे हैं तो सावधानी के साथ जलाएं। लापरवाही या दुर्घटनावश अगर किसी का हाथ जल जाए तो तुरंत घर में ही प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर के पास जाएं। शरीर के किसी अंग के जलने पर इसका दो तरह का प्रभाव होता है। सुपरफिशल बर्न में जलने के बाद छाला हो जाता है, जबकि डीप बर्न में शरीर का जला हिस्सा सुन्न हो जाता है। अगर जले हुए हिस्से पर दर्द या जलन हो रह...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*खरीफ विपणन वर्ष 2022-23: समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग की तैयारी युद्धस्तर पर जारी*

*अब तक 95 हजार नवीन किसान पंजीकृत* *कलेक्टरों द्वारा किया जाएगा जिलों में धान खरीदी एवं निराकरण का कार्य* *किसानों से इस बार 110 लाख मीटरिक टन खरीदी का अनुमान* *अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले स्तर पर टीम का गठन* रायपुर, 23 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 1 नवम्बर 2022 से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किये जाने के लिए गत वर्ष पंजीकृत किसानों को कैरी फारवर्ड एवं डाटा अद्यतन कर तथा नवीन किसानों का पंजीयन कर धान की खरीदी की जाएगी। किसान पंजीयन का कार्य कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। अभी तक 24 लाख 5 हजार 288 हजार किसानों का पंज...
राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. दोनों ने इस अवसर पर समस्त नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है. दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं. मेरी कामना है कि आगे भी हम इसी उत्साह और उमंग के साथ अपने सभी त्यौहार मनायेंगे. राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अपने स्नेहजनों के साथ यह त्यौहार मनायें और खुशिया बांटे. राज्यपाल ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व में अपने परिवार से दूर रहकर जवान देश की रक्षा का अपना दायित्व ...