Ro no D15139/23

धरती आबा अभियान : जबर्रा में लगा संतृप्तिकरण शिविर हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ

धमतरी 24 जून 2025/ धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज नगरी विकासखण्ड के जबर्रा में संतृप्तिकरण शिविर लगाया गया। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केन्द्र और राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जनजातीय हितग्राहियों को जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध कराईं गईं। इस शिविर में हितग्राहियों को सीधे लाभ देते हुए नये राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए। शिविर में ही जनजातीय लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए ऑनलाईन पंजीयन कराया गया। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज बनाने के लिए भी पोर्टल पर पंजीयन किया गया। जनजातीय वर्ग के आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरी सर्वे करने के लिए सूची भी तैयार की गई। इसके साथ ही आसपास के जनजाति लोगों के जनधन खाते खोले गए। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगता पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनों से लाभान्वित करने के लिए पंजीयन किया गया। शिविर मे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सिकलसेल, एनीमिया, रक्तचाप, ब्लड शुगर आदि की जांच की। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

  • Related Posts

    रिटेल सेल्स असिस्टेंट और सुरक्षा गार्ड का दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

      लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन 14 अगस्त तक धमतरी, 07 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रिटेल सेल्स असिस्टेंट और सुरक्षा गार्ड कोर्सों…

    Read more

    पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां

      धमतरी विकासखंड में प्रथम पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण धमतरी, 7 अगस्त 2026/ पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित Livestock Health…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन