Saturday, September 7

Tag: Dharamjeet Singh moved from B team of BJP to original BJP

धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गये
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गये

*धर्मजीत सिंह भी अरविंद नेताम की तरह दल बदलने का रिकॉर्ड कायम करेंगे** रायपुर /13 अगस्त 2023/जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गये।धर्मजीत सिंह भी अरविंद नेताम की तरह अनेक दल के सदस्य होने और दल छोड़ने का रिकॉर्ड बनाएंगे।वैसे भी प्रदेश में जेसीसी का गठन मुख्य उद्देशय भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुँचाने के लिए किया गया था।प्रदेश में जेसीसी को भाजपा का बी टीम माना जाता है। धर्मजीत सिंह और जेसीसी का वैसे भी कोई जनाधार नही था।लोरमी की जनता धर्मजीत सिंह के दलबदलू चरित्र से भलीभांति परिचित है धर्मजीत सिंह के लिए व्यक्तिगत महत्वकांक्षा महत्तपूर्ण है और इसकी पूर्ति के लिये में किसी भी हद तक जाकर किसी भी के साथ समझौता कर सकते हैं इनकी कोई स्थायी विचारधारा नही है कपड़े की तरह य...