परिवार, दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए मैनपाट बन रहा पहली पसंद
मैनपाट में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा, शिमला-मनाली की तर्ज पर मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने की घोषणा अनुसार साइट निरीक्षण कर शासन को भेजा गया है प्रस्ताव, रोजगार…
Read moreविद्यालयों में प्राचार्य मिशन 40 डेज की गतिविधियों का शत प्रतिशत करें क्रियान्वयन-कलेक्टर रोहित व्यास
यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की हुई समीक्षा बैठक जशपुरनगर 03 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के…
Read moreपहाड़ों, पठारों से कल-कल कर प्रवाहित होते झरनों की सुरीली धुन पर्यटकों को कर रही आकर्षित
नया साल का अभिवादन करने परिवारों के साथ पहुंचे पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ऐतिहासिक कहानिया भी कर रही है बयां जशपुरनगर, 03 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाला…
Read moreत्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
जशपुरनगर 03 जनवरी 2024/ त्रिस्तरीय पंचायतों के लिये जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी 2024 को…
Read moreनिर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु आम सूचना जारी
आरक्षण के लिये कार्यवाही 08 जनवरी को जशपुरनगर 03 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम…
Read moreसरबकोम्बो पंचायत भवन में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 08 अगस्त को
जशपुरनगर 03 जनवरी 2025 /कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत् सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 08 जनवरी 2025…
Read moreमहिलाएं महतारी वंदन योजना की राशि का सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर बुन रही है अपने बच्चों का बेहतर भविष्य
Darvaja Lagaविनीता और पार्वती ने बताया कि 18 वर्ष होने पर जमा राशि का आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग जशपुरनगर,03 जनवरी 2025/ तपकरा के बाधरकोना की रहने वाली विनीता बघेल…
Read moreजशपुर जिला संग्रहालय में बनेगा स्पेस कॉर्नर, रखे जाएंगे नासा द्वारा भेजे गए टिकट्स
लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास जशपुरनगर, 03 जनवरी 2025/ नासा ने जब जशपुर के बच्चों के नाम जब अंतरिक्ष मे भेजे तो…
Read moreशिक्षा के अधिकार में वर्णित मानदण्डों एवं शर्तों का पालन नहीं करना तथा आदेशों की अवहेलना पर क्रियेशन पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द
अम्बिकापुर 03 जनवरी 2025/ विकासखण्ड सीतापुर अन्तर्गत संचालित क्रियेशन पब्लिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीतापुर के द्वारा किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीतापुर के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार…
Read moreखरीफ विपणन वर्ष 2024-25 – जिले में 1 लाख 1 हजार 963 किसानों से 5074599.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई
किसानों को 1170 करोड़ 19 लाख 87 हजार रूपए का किया गया भुगतान – माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों को लगभग 2 करोड़ 34 लाख 35 हजार 769 रूपए…
Read more



राज्योत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई नालसा के योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों की अंतरिम मेरिट सूची जारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरमुंदा में हाथीपांव (फाइलेरिया) से प्रभावित मरीजों को किया गया एमएमडीपी किट का वितरण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान लीलाधर साहू को मिल रहा आर्थिक संबल
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत नेताम के घर में आई खुशहाली
मखाना उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने की नई राह, धमतरी में महिला कृषकों को दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण -सांसद रूपकुमारी चौधरी
अंडर-13 आयु वर्ग के बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन
*करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की* *मांदर की थाप पर नर्तक दलों के साथ थिरके मुख्यमंत्री, 6 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता से जीवंत हुई जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा* *बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, सीसी रोड के लिए 20 लाख रुपये सहित अखड़ा एवं सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा* *जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास शौर्य, बलिदान और संघर्ष की अमिट गाथाओं से भरा हुआ है : मुख्यमंत्री श्री साय* *आधुनिक शिक्षा और विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं परंपराओं से जुड़ी रहे युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री* रायपुर 4 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने भगवान महादेव एवं माता पार्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडाbके छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। पारंपरिक उत्साह, उल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित इस महोत्सव में जनजातीय संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नर्तक दलों सहित उरांव समाज के 6 हजार से अधिक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम राजा के चारों ओर मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय भी नर्तक दलों के साथ कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और सभी को करम परब की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए ग्राम बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बनगांव में अखड़ा निर्माण और सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था, प्रेम और सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने की जो परंपरा विकसित की, वह आज भी संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है। करम परब हमें प्रकृति के संरक्षण, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक जीवन के मूल्यों से जोड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक पहचान यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपर्वों, लोककलाओं और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव में निहित है। जनजातीय समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। यह हमारी अमूल्य सांस्कृतिक पूंजी है, जिसका संरक्षण और संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और विकास के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। हमारी युवा पीढ़ी अपनी भाषा, लोकगीतों, लोकनृत्यों, रीति-रिवाजों और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी रहे, तभी हमारी समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के ज्ञान, जीवनमूल्यों और परंपराओं से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। *जनजातीय वीर नायकों का शौर्य और बलिदान देश के इतिहास का गौरवशाली अध्याय* मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीर नायकों का योगदान अतुलनीय रहा है। रानी दुर्गावती, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर, गेंद सिंह और वीर बुधु भगत जैसे महान नायकों ने अपने साहस, संघर्ष और बलिदान से देश के इतिहास में अमिट स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। वहीं शहीद वीर नारायण सिंह ने अकाल और भुखमरी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अंग्रेजों के गोदामों से अनाज निकलवाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया। जनहित और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के कारण उन्हें अंग्रेजी शासन ने फांसी दे दी। ऐसे महान जनजातीय नायकों का जीवन हमें साहस, त्याग और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। *मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारकर हर वर्ग के जीवन में ला रहे सकारात्मक बदलाव* मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार माताओं-बहनों, किसानों, गरीबों, श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए गए संकल्पों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की माताओं-बहनों को बड़ी सौगात दी गई है। राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में योजना की 33वीं किस्त जारी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को लंबित बोनस का भुगतान कर सरकार ने अपना वादा भी पूरा किया है। इसी प्रकार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 पक्के आवास तैयार हो रहे हैं। श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और पात्र हितग्राहियों को प्रमुख तीर्थस्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प एवं मार्गदर्शन में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं मिली हैं। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, पराक्रम और बस्तरवासियों के सहयोग से बस्तर अब नक्सलवाद की चुनौती से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा का सुदृढ़ वातावरण प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय अंचलों में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। *शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा जशपुर* मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जिले में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आर्चरी अकादमी विकसित की जा रही है, जिससे जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कुनकुरी विकासखंड के हर्राडांड़ में राज्य का पांचवां 400 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। जिले में सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी जशपुर के प्रत्येक गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल और अधोसंरचना के विस्तार के साथ जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करते हुए जशपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, आंचलिक करम पूजा महोत्सव के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश भगत, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बलराम भगत, आयोजन समिति के श्री गुलाब राम, श्री बोधसाय भगत, श्री संजय निकुंज, श्री देवदत्त निकुंज सहित बड़ी संख्या में उरांव समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा













































































