कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया
जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां स्वतत्रंता दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानित
कवर्धा, 15 अगस्त 2023। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर आरआई श्री महेश्वर सिंह और सेके...