Saturday, September 7

Tag: उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित फसल बीमा कराने की अवधि 15 दिसम्बर 2022 तक

खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित फसल बीमा कराने की अवधि 15 दिसम्बर 2022 तक

बेमेतरा 01 दिसम्बर 2022-राज्य शासन कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित फसल बीमा कराने हेतु रबी मौसम में 15 दिसम्बर 2022 तक का समय तय किया गया है। उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे किसानों को विपरीत मौसम जैसे-कम तापमान, अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम (कीट एवं व्याधि) का प्रकोप, ओला वृश्टि बेमौसम वर्षा आदि से होने वाले नुकसान से बचाने के लिये पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। रबी फसल 2022 में जिले के अंतर्गत बीमा कराने वाले कृषकों को अधिसूचित फसल के अनुसार निर्धारित कुल बीमित राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम जो भी कम हो राशि कृषक अंश के रूप में ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के कृषकों को जमा करने होंगे। अऋणी कृषक फसल लगाने का स्व घोषित प्रमाण पत्र, नक्शा खसरा, आधार कार्ड, अपने बैंक पासबुक छायाप्रति जिसमें आईएफएससी कोड इत्यादि का उल...