Saturday, September 7

Tag: fishermen groups got cages

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, मछुआ समूहों को मिला केज, मछली पालन से मछुआ सहकारी समिति के 200 सदस्य बने आत्मनिर्भर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, मछुआ समूहों को मिला केज, मछली पालन से मछुआ सहकारी समिति के 200 सदस्य बने आत्मनिर्भर

केज कल्चर से बढ़ा मछली का उत्पादन, मछुआ समूहों की आमदनी भी बढ़ी रायपुर 25 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप कोरबा जिले के ग्राम सतरेंगा क्षेत्र के मछुआ समिति को केज उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब इस क्षेत्र के ग्राम-सतरेंगा आए तो उन्होंने मात्स्यिकी समूहों की आवश्यकताओं को समझा और मछुआ समूहों को 1000 नग केज उपलब्ध कराने की घोषणा की। बांगों सिंचाई जलाशय अंतर्गत डूबान क्षेत्र के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को कुछ साल पहले तक मत्स्य पालन में आमदनी के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती थी। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। केज उपलब्ध होने से क्षेत्र के मत्स्य पालन से जुड़े मछुआरों के जीवन में अब परिवर्तन आने लगा है। पारंपरिक तरीकों से मत्स्य पालन करने वाले मछुआरों को आधुनिक पद्धति से मछली पालन करने सामग्री उपलब्ध कराने पर न सिर्...