Friday, October 18

Tag: It is the government’s resolve to make women financially independent and self-reliant: Brijmohan Aggarwal

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 11 फरवरी 2024/ आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही। श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बार...